पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Coronavirus Patient Not Confirmed In District Yet Civil Surgeon

जिले में अभी तक कोरोनावायरस मरीज की पुष्टि नहीं : सिविल सर्जन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला | स्वास्थ्य विभाग काेरोना वायरस को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों को इससे डरने की या घबराने की जरूरत नहीं। यह बात सिविल सर्जन डॉ. जसमीत कौर बावा ने कही। डॉ. बावा ने बताया कि विदेशों से आए लोगों की बाकायदा स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है व जो यात्री हाल में ही विदेशों से आए है उनको किसी तरह की खांसी जुकाम की या कोरोना वायरस के किसी भी तरह के लक्षण नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक जिले कपूरथला में किसी भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए लोगों को अपील है कि वह अफवाहों से बचे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें ताकि जिले को स्वास्थ्यमंद रखने में सहायता मिले।
खबरें और भी हैं...