पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Danwind39s Smugglers Did Not Improve Even On Police Lessons Now Four Including Woman Arrested With 20 Grams Of Heroin And 240 Grams Of Narcotics

पुलिस की सीख पर भी नहीं सुधरे डैणविंड के तस्कर, अब महिला समेत चार को 20 ग्राम हेरोइन और 240 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना कोतवाली पुलिस ने नशे से बदनाम गांव डैणविंड में गश्त के दौरान एक महिला समेत 4 नशा तस्करों को 20 ग्राम हेरोइन और 240 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जो लंबे समय से गांव नशा तस्करी का धंधा चला रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर और थाना कोतवाली में पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने इस गांव के तस्करों को नशा का कारोबार छोड़ने के लिए शपथ-पत्र भी भरवाए थे।

एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई तरसेम सिंह गांव डैणविंड में गश्त के लिए जा रहे थे। तभी गांव बिशनपुर अराइयां साइड गांव डैणविंड की ओर से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जैसे ही उसने पुलिस टीम को देखा तो घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा पुत्र माणा निवासी गांव डैणविंड बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे 5 ग्राम हेरोइन और 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

वहीं, एएसआई रुपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव डैणविंड के पास गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गांव के बिजली घर के पास पहुंची तो बिजली घर के क्वार्टरों से दो युवक बाहर निकले। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मलकीत सिंह उर्फ मंगा व संपूर्ण सिंह उर्फ कालू दोनों पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव डैणविंड बताया। तलाशी लेने पर दोनों से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन और 105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव डैणविंड में गश्त कर रहे थे। गांव की ओर से एक महिला पैदल आती दिखाई दी। उसने शॉल में लपेटे मोमी लिफाफे को सड़क किनारे घास में फेंककर पीछे की तरफ मुड़ने लगी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिंदर कौर उर्फ कालो प|ी मंगा सिंह निवासी गांव डैणविंड बताया। जब पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें 5 ग्राम हेरोइन और 115 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

सभी आरोपियों का अदालत से लिया जाएगा रिमांड

शिंदर कौर के खिलाफ 15 जून 2019 को एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया था। 29 सितंबर 2015 को थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 11 जून 2015 को थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। थाना कोतवाली एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों के नैटवर्क का पता लगाया जाएगा।

संपूर्ण सिंह के खिलाफ 3 केस पहले भी हैं दर्ज

5 मार्च 2013 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। 27 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोेतवाली में मामला दर्ज किया गया था। वहीं, संपूर्ण सिंह के खिलाफ अलग-अलग समय में थाना कोतवाली में तीन एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। संपूर्ण सिंह के खिलाफ 26 जून 2014, 25 जनवरी 2015 व 19 जनवरी 2019 को थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
खबरें और भी हैं...