पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीले सोने पर बारिश के काले बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसात के कारण सारा दिन बाजारों में चहल-पहल दिखाई नहीं दी

इस सप्ताह बुधवार से रुक-रुक कर कभी तेज कभी हलकी बारिश से पीले सोने पर खतरों के बादल मंडरा रहे हैं। हलकी हवाएं चलने से फसलें बिछने से झाड़ कम होने की संभावना है। शनिवार को कपूरथला शहर और आसपास के क्षेत्रों में 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। किसानों की मानें तो साल भर की दो मुख्य बड़ी फसलों धान और गेहूं हैं। अनुमान के मुताबिक जिले में गेहूं की करीब 20 फीसदी फसल बारिश से बिछ गई है। इस सप्ताह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का एहसास फिर से हाेने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए हैं। शहर की कच्ची सड़कें बारिश के कारण दलदल में बदल गई। गड्‌ढों में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वालों को दिक्क्त का सामना करना पड़ा।

अगले सप्ताह भी बारिश की संभावना, सब्जियों को भी होगा नुकसान

तलवंडी चौधरियां, रुपनपुर, विजौला, अडनावाली, देवलावाल, भगतपुर, बूह देसल, मंड संगोजला, सुरखपुर, उच्चा बेट, मियानी बाकरपुर, पत्ती खिजरपुर के किसान रवेल सिंह, तिलक राज, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह, दुर्गादास, टेक चंद, विक्रम सिंह, केवल सिंह ने बताया कि बारिश से उनकी फसल को नुकसान होने की संभावना है।। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह भी बारिश होने की संभावना है। हरा चारा, आलू और अन्य सब्जियों के लिए भी बारिश नुकसानदेह है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वह खेत में पानी खड़ा न होने दें।

फगवाड़ा में 26 एमएम बारिश, पारा 3 डिग्री लुढ़का, अभी न करें दालें-मक्की की बिजाई

भास्कर संवाददाता| फगवाड़ा

शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में तब्दीली आ गई है, हालांकि बारिश ने किसानों और खेतीबाड़ी विभाग की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। बारिश से जहां शहर के जीटी रोड पर पानी भर गया, पानी जमा हाेने से
दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर आने जाने वाले सभी वाहन चालकों की रफ्तार पर कुछ देर के लिए ब्रेक लग गई। सर्दी और बरसात के कारण सारा दिन बाजार और गलियों व मोहल्लों में बच्चों की चहल-पहल दिखाई नहीं दी।

खेतीबाड़ी अफसर परमजीत सिंह महे ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि करीब 26 एमएम बारिश आंकी गई। बारिश और हवाओं के कारण जो एडवांस गेहूं की खेती हुई थी, उसके बिछने से किसानों का नुकसान होने की आशंका है। रविवार भी बारिश आने की संभावना है। उन्होंने किसानों को अपील की कि जो किसान नई फसल दाल या मक्की की बुआई करना चाहते है, वह मौसम में सुधार का इंतजार करें। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।

ढाई घंटे में 15 एमएम बारिश, खेत में पानी भरा, 20% गेहूं की फसल बिछी, विशेषज्ञ बोले-खेत में पानी खड़ा न होने दें किसान

सुभाष नगर में जमा पानी से गुजरता वाहन चालक।
खबरें और भी हैं...