पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kala Sanghian News Decorate The Guru39s Anchor And Diwan Dedicated To Hola Mahalla

होला महल्ला को समर्पित गुरु का लंगर और दीवान सजाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु का लंगर टीम की ओर से होला महल्ला को समर्पित वार्षिक गुरु का लंगर काला संघिया-सुल्तानपुर लोधी रोड (संधू चट्‌ठा) चौक में लगाया गया। जिस दौरान विभिन्न पदार्थों के पकवान तैयार कर संगत के लिए चार दिन तक लंगर लगाए गए। वहीं दोनां पत्रकार मंच की ओर से किताबों का लंगर, टीम की नर्सरी द्वारा पौधे, पिम्स अस्पताल जालंधर द्वारा मरीजों के लिए चेकअप कैंप लगाया गया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी बांटी गई। इसके अलावा संघा स्टडी वीजा व फ्लाइट सेंटर की ओर से करतारपुर कॉरिडोर रास्ते के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन भी की गई। इस मौके पर धार्मिक दीवान भी सजाए गए। जिसमें पंथ के विद्यवान प्रसिद्ध ढाडी जत्था ज्ञानी जतिंदर सिंह नूरपुरी, इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ढाडी जत्था ज्ञानी जसविंदर सिंह शांत, चिंतक शायर डा.राम मूर्ति, कंवर इकबाल सिंह, नवजीत सिंह राजू, प्रगट सिंह रंधावा, बलजीत सिंह संघा, ज्ञानी संतोख सिंह, लखवीर सिंह ने संगत को गुरबाणी व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। इस अवसर पर मास्टर हरभजन सिंह सोहल, चरणजीत सिंह, धरिंदरजीत सिंह संधू, परमजीत सिंह खालसा, गुरमुख सिंह खुसरोपुर, इंद्रजीत सिंह संधू, सुखविंदर सिंह चाहल, महिंदर सिंह संधू, मनवीर सिंह खालसा, बलराज सिंह राजा, मनिंदर सिंह सिद्धू, शरणजीत कौशल, सूरजपाल सिंह सोहल, जोगा सिंह कंग, अजीत सिंह, हरमीत सिंह, प्रभ निजर, हरभजन सिंह, धन्ना सिंह, ठेकेदार जसवीर सिंह, मेजर सिंह, जस्सा बडियाल, दलजीत बडियाल, सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह खुसरोपुर, बाबा लाल सिंह, जगजीत सिंह संधू, जत्थेदार प्यारा सिंह संधू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...