धालीवाल ने केक काटकर सीएम को दी बधाई
फगवाड़ा| मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिवस के संबंध में फगवाड़ा के कांग्रेस के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में सिटी क्लब में कार्यक्रम को आयोजन किया गया। मौके पर विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केक काटकर पंजाब के मुख्यमंत्री को मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर महिला विंग के सदस्यों के साथ कांग्रेसी कौंसलर और गांव के सरपंच और पंच उपस्थित थे।