पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

26 जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे मुफ्त डेंचर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा व जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डॉ. सुरिंदर मल्ल के नेतृत्व में सब डिवीजनल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में 33वां दांतों का पखवाड़े का समापन किया गया। इस मौके जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. राज करनी व सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. अनिल मनचंदा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान 26 जरूरतमंद बुजुर्गों को दांतों के मुफ्त डेंचर बांटे गए। सिविल सर्जन डॉ. जसमीत कौर बावा ने डेंचर प्राप्त करने वाले बुजुर्गों से अपील की है कि वह इन डेंचर की अच्छी तरह से संभाल करें व किसी भी तरह की मुश्किल आने पर वह स्वास्थ्य विभाग के डेंटल डाक्टरों से संपर्क करें। दांतों और मुंह की समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डा. सुरिंदर मल्ल ने बताया कि दांतों के पखवाड़े को मनाने का उद्देश्य ही लोगों में दांतों की बीमारियों व उनसे बचाव संबंधी जागरूकता पैदा करना है। दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को झोलाछाप डाक्टरों से बचने की सलाह दी। दांतों व मुंह से जुड़ी किसी भी समस्या और आशंका के निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग के डेंटल विभाग से संपर्क करना चाहिए। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. अनिल मनचंदा ने भी अपने विचार पेश किए। यहां डा. विकासदीप एमओ डेंटल व अन्य थे।

पखवाड़े की समाप्ति पर बुजुर्गों को डेंचर बांटते सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा, जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डा. सुरिंदर मल्ल।
खबरें और भी हैं...