- Hindi News
- National
- Kapurthala News Do Not Worry About Tb Complete The Course Of Treatment And Medicine On Time Dr Raghu Sabharwal
टीबी से घबराएं नहीं, समय पर उपचार और दवा का कोर्स पूरा करें : डॉ. रघु सभ्रवाल
टीबी रोग का सही समय पर उपचार न होने के चलते यह रोग रोगी के लिए यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। टीबी रोग के प्राथमिक लक्षणों की पहचान करते ही रोगी को डरने की बजाए विशेषज्ञ डॉक्टर की राय लेकर तुरंत उपचार करवाते हुए आधुनिक दवाईयों का कोर्स प्राप्त करना चाहिए। यह जानकारी छाती व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. रघु सभ्रवाल ने आईएमए की सीएमई बैठक में संबोधन करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर शारीरिक जांच करवाने के बाद रोग ग्रस्त व्यक्ति जल्द स्वास्थ्य हो सकता है। सही समय में उपचार व कोर्स शुरू करने के साथ-साथ संतुलित डाइट प्लान व्यक्ति को सामान्य जीवन प्रदान करता है। डॉ. सभ्रवाल ने टीबी रोग के लक्षणों व आधुनिक उपचार पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। उसके बाद आईएमए अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन संगर ने डॉ. सभ्रवाल का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देकर विशेषज्ञ डाक्टरों के ज्ञान में बड़े स्तर पर वृद्धि की है जिसका सीधा फायदा मरीजों को प्राप्त होगा। बैठक में आईएमए की ओर से डॉ. रघु सभ्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन संगर, सचिव डॉ. अमनदीप सिंह, संगठन सचिव डॉ. संदीप धवन, डॉ. बीएस मोमी, डॉ. एसजे धवन, डॉ. रणबीर कौशल, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. सुभाष लोहिया, डॉ. राजकुमार भगत, डॉ. राजीव भगत, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. राजीव पराशर, डॉ. विपन अरोड़ा, डॉ. डीके मित्तल, डॉ. रजिंदर भोला, डॉ. संदीप भोला, डॉ. सर्बजीत सिंह, डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. सिम्मी धवन, डॉ. प्रिंसजीत सरगोधिया, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. रागिनी शर्मा, डॉ. अंजू अरोड़ा, डॉ. जेएस थिंद, डॉ. प्रेमजीत सिंह, डॉ. हरप्रीत मोमी, कैप्टन विपन शर्मा, डॉ. एसएस भाटिया, डॉ. राजेश्वर अरोड़ा, डॉ. नरिंदर सिंह मौजूद थे।
बैठक के दौरान डॉ. रघु सभ्रवाल को सम्मानित करते डॉ. मधुसूदन संगर, डॉ. रजिंदर भोला, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. संदीप धवन और अन्य। -भास्कर