पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Editorial Board Constituted For Printing Of 39randhir39 Magazine

‘रणधीर’ मैगजीन की छपाई को संपादकीय बोर्ड गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला|नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज की मैगजीन ‘रणधीर’ की छपाई के लिए कॉलेज प्रिंसीपल जतिंदर कौर धीर ने संपादकीय टीम का गठन किया। इस अकादमिक सैशन की लिखती को छापने के लिए पंजाबी विभाग के इंचार्ज प्रो. सुखपाल सिंह थिंद को मुख्य संपादक नियुक्त किया गया है। मैगजिन संबंधी जानकारी देते हुए प्रो. थिंद ने बताया कि विद्यार्थियों की सृजनात्मक लिखती को प्रकाशित करने के लिए मैगजिन ‘रणधीर’ के कुल 8 भाग बनाए गए हैं और हर भाग के लिए एक अध्यापक संपादक व एक विद्यार्थी संपादक रखा गया है। अध्यापकों में प्रो. हैप्पी कुमार, प्रो. परमिंदर कौर, प्रो. जसदीप वालिया, प्रो. मीना सेठी, प्रो. गीता रानी, प्रो. हरसिमरन कौर सडाना, प्रो. प्रीत कमल व प्रो. गुरविंदर कौर को संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विद्यार्थियों में अमन गांधी, मीनाक्षी, तमीशा, गायत्री, जसलीन कौर, खुशबू को संपादक की जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि मैगजिन ‘रणधीर’ को रंगदार आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया जाता है और यह पिछले दो वर्षों से फिर प्रकाशित होना शुरू हुआ है।
खबरें और भी हैं...