पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Family Went To Shagun 470 Lakh From Home 25 Pieces Of Gold Stolen

परिवार वाले शगुन पर गए, घर से ~4.70 लाख, 25 तोले सोना चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चोरों ने कपूरथला के गांव माधोपुर जल्लोवाल में दिन-दहाड़े लाखों रुपए की नकदी और 25 तोले सोना पर हाथ साफ किया है। चोर जाते हुए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। चोरी की वारदात उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य घर में रखी शादी के कारण गुरुद्वारा साहिब में शगुन समारोह में शामिल थे। सूचना मिलने पर सब-डिवीजन डीएसपी और सदर थाना के एसएचओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। थाना सदर की पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मात्र 2 घंटे में वारदात को दिया अंजाम

गांव माधोपुर जल्लोवाल में प्यारा सिंह शाह के घर की चोरों ने तोड़फोड़ की और सामान बिखेर दिया। -भास्कर

शिकायतकर्ता प्यारा सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को उसके भाई हरप्रीत की शादी थी। होली वाले दिन मंगलवार को लड़की वालों की ओर से उसके भाई को शगुन लगाया जाना था। शगुन का प्रोग्राम गांव के गुरुद्वारा बाबा जोगी पीर में रखा था। उनका सारा परिवार शगुन समारोह में शामिल होने के लिए सुबह साढ़े 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गया। उसने घर के सभी कमरों और मेन गेट को ताला लगा दिया। 12:30 बजे वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से अपने घर आया तो ग्रिल और कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने उनकी 5 कीमती अलमारियों और ट्रंकों की तोड़फोड़ सारा सामान बिखेर दिया। इसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत घड़ियां आदि कीमती सामान गायब था। चोरों ने अलमारी में रखे हुए 4.70 लाख रुपए और 25 तोले सोना चुरा लिया। चोरों कमरे में लगी एलईडी भी ले जाने की कोशिश की लेकिन वह ले जा नहीं सके। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। चोर अलमारियों में रखे पर्स से पासपोर्ट और अन्य कागजात
चुरा ले गए है। वही पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। थाना सदर के एसएचओ गुरदयाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
खबरें और भी हैं...