पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Father Of 2 Children Swallowed Pesticide If He Did Not Get Intoxicated

नशा नहीं मिला तो 2 बच्चों के पिता ने निगला कीटनाशक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर लोधी के गांव ताशपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, जो दो बच्चों का पिता है और मजदूरी करता था। नशे के कारण घर में पड़ी कीटनाशक निगल ली। परिजन उसे बेहोशी की दशा में सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है और धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। सिविल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन 40 वर्षीय सतपाल पुत्र दलीप चंद निवासी गांव ताशपुर सुल्तानपुर लोधी ने बताया की उसके दो बच्चे है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। धीरे-धीरे नशे की मात्रा बढ़ती गई। उसके परिजनों ने उसका सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में इलाज शुरू करवाया सुल्तानपुर लोधी के डॉक्टर ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल से इलाज करवाने की सलाह दी थी। शुक्रवार को नशे की तोड़ ने उसे इस प्रकार अंधा कर दिया। उसने घर में पड़ी कीटनाशक निगल ली।

मनोरोग विशेषज्ञ की आज ली जाएगी अोपीनियन

परिजन उसे सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक पीड़ित का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। मनोरोग विशेषज्ञ की अोपीनियन शनिवार को रखी गई है। युवक को पूरी तरह स्वस्थ कर छुट्‌टी दी जाएगी।

सिविल में उपचाराधीन सतपाल।
खबरें और भी हैं...