- Hindi News
- National
- Phagwara News Fraud Of 10 Lakhs In The Name Of Supplying Rice 6 People Of Faridkot Nominated
चावल की सप्लाई देने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फरीदकाेट के 6 लाेग नामजद
फगवाड़ा| थाना सिटी पुलिस ने चावल की सप्लाई देने के नाम से 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के अाराेप में फरीदकाेट के 6 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमित गुंबर पुत्र इकबाल चंद निवासी अादर्श नगर फगवाड़ा ने बताया िक उसने चावल खरीदने के लिए जनक राज सेठी पुत्र कहिणा मल्ल, नवीन कुमार पुत्र जनक राज, अशाेक कुमार पुत्र जगदीश लाल, दविंदर कुमार पुत्र जगदीश लाल, शाम लाल पुत्र मंगत राम अाैर कृष्ण कुमार पुत्र मंगत राम निवासी जैनिया माेहल्ला फरीदकाेट काे 10 लाख 64 हजार रुपए दिए थे। उक्त लाेगाें ने न चावल भिजवाए और न ही पैसे लाैटाए। पुलिस ने उक्त 6 लाेगाें के खिलाफ धाेखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।