पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेचर केयर सैंटर में ‘अपने डॉक्टर आप बनो’ ट्रेनिंग करवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला नेचर केयर सैंटर में ‘अपने डॉक्टर आप बनो’ ट्रेनिंग का आयोजन धालीवाल दोना राेड कपूरथला में इंडो-वीयतनाम मेडिकल बोर्ड के सर्टिफाइड डाइबिटीज एजुकेटर तेजपाल सिंह ने किया। ट्रेनिंग में पंजाब के विभिन्न भागों से 25 के करीब महिलाओं व पुरुषों से भाग लिया। तेजपाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज देश में जीवनशैली के साथ संबंधित रोग जैसे शूगर, बीपी, थाइराइड, जोड़ों के दर्द, गुर्दे खराब होना, कैंसर और एड्स आदि बहुत तेजी से बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी दवाइयों के साथ इन रोगों का मकम्मल इलाज नहीं किया जा सकता। इन रोगों को कंट्रोल में रखने के लिए मरीजों को पूरी आयु बहुत सारी दवाइयां खानी पड़ती है। रिपोर्ट अनुसार हर वर्ष 5.5 करोड़ भारतीय लोग इन बीमारियों के इलाज की वजह से गरीबी रेखा में दाखिल हो जाते है। तेजपाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के साथ संबंधित बहुत बड़ी स्टडी ‘द चाइना स्टडी’ बताती है कि यदि होल फूड प्लांट बेस्ड डाइट अपनाई जाए बेशक पशुओं से आने वाला खाना त्योग कर सारा खाना पौधों से आना वाला खाया जाए, तो न सिर्फ इन बीमारियों से सदा के लिए बचा जा सकता है, बल्कि इन बीमारियों को ठीक भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इंडो-वीयतनाम मेडिकल बोर्ड गत लगभग 10 वर्षों से लाखों लोगों को चाइना स्टडी पर आधारित डाइट से पूरी तरह रोग मुक्त किया जा चुका है। तेजपाल सिंह ने ट्रेनिंग में शामिल लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गलत जीवनशैली की वजह से हुए रोगों का इलाज भी जीवनशैली को बदल कर ही किया जा सकता है। यदि हम अपना खान-पीन और रहन-सहन नहीं बदलते तो कोई भी दवाई न तो इन रोगों से हमें बचा सकती है और ना ही इनका इलाज कर सकती है।

कपूरथला नेचर केयर सैंटर में लोगों को जानकारी देते तेजपाल सिंह।
खबरें और भी हैं...