पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Government College Gast Faculty Assistant Professor Aso Gave A Demand Letter To Cheema

सरकारी कॉलेज गैस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर एसो. ने चीमा को दिया मांगपत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कॉलेज गैस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन की ओर से मांगों को लेकर सुल्तानपुर लोधी हलके के विधायक नवतेज सिंह चीमा को रेस्ट हाउस में ज्ञापन दिया। यूनियन नेता संध्या तुली, कुलविंदर, रेखा रानी, ज्योति और हरसिमरन कौर आदि ने विधायक चीमा को बताया कि वह गत 16, 17 वर्षों से पंजाब के सरकारी कॉलेजों में गैस्ट फैकल्टी लैक्चरार के रुप में काम कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज के गैर शैक्षणिक कार्य भी करते हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर अनावश्यक शर्तेें लगाकर उन्हें नौकरी से निकालना चाहती है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 48 सरकारी कॉलेजों में 1 हजार के करीब गैस्ट फैकल्टी लेक्चररों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार उनकी ओर ध्यान दें और उनको बिना शर्त रेगुलर किया जाए। विधायक चीमा ने शिष्टमंडल के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह तक उनकी मांगें पहुंचाएंंगे और सरकार इस संबंधी गंभीरता से विचार कर उनकी समस्याओं का हल करेगी।

सरकारी कॉलेज गैस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन के सदस्य विधायक चीमा को मांग पत्र देते हुए। -भास्कर
खबरें और भी हैं...