पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagwara News Governor Eli Jatinder Singh Kundi Returned From Goa Convention After Taking Oath

शपथ ग्रहण कर गोवा कन्वेंशन से लौटे गवर्नर ऐली जतिंदर सिंह कुंदी का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसोसिएशन आफ एलाइंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 126-एन के वर्ष 2020-21 के इलेक्टेड गवर्नर ऐली जतिंदर सिंह कुंदी का गोवा में आयोजित हुई 10वीं इंटरनेशनल कन्वेंशन में गवर्नर पद की शपथ लेकर फगवाड़ा वापिस लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में वैल्कम होम समागम का आयोजन हुआ। इस दौरान वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 ऐली हेमंत शर्मा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 ऐली एमपीएस विनाका फंक्शन चेयरमैन सुरिन्द्र मित्तल, को-चेयरमैन रमनजीत चाना, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव सूद, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कैशियर मंजीत सिंह मक्कड़, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पीआरओ चांद सैंबी तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने ऐली जतिंदर सिंह कुंदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ पधारे फस्ट लेडी आफ डिस्ट्रिक्ट 2020-21 अमरजीत कुंदी का उपस्थित लेडी मेंंबर्स द्वारा फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया। ऐली जतिंदर सिंह कुंदी ने उन्होंने बताया कि कन्वेंशन के दौरान उन्हें बैस्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2019-20 चुना गया तथा सम्मानित किया गया। इसी दौरान ऐली जतिंदर सिंह कुंदी ने अपनी कैबिनेट की घोषणा भी की। रजिस्ट्रेशन कमेटी का काम ऐली पदम लाल ने बखूबी अंजाम दिया। इस अवसर पर चार्टर गवर्नर जी.एस. जज, इंटरनेशनल डायरैक्टर राकेश शर्मा एवं टी.एस. वालिया, इंटरनेशनल सलाहकार डा. जे.एस. थिंड के अलावा जे.एस. डांग, आर.एस. परमार, भुपिंदर शर्मा, पवन शर्मा, सुरिन्द्र कुमार, अनुराज भारद्वाज, अमरजीत सिंह, अरविन्द बैंस, एच.एस. गिल, जी.आर. मदान, रमेश बत्तरा, डा. जतिंदर चोपड़ा, कमलेश सहगल, अश्वनी बग्गा, रणजीत मल्हन, अनिल लूथरा, राजेश गुप्ता, हरजीत कुंदी, संदीप कुमार, अनीता डांग, मनमोहन कौर मक्कड़, राजविन्द्र कौर चाना, हरदर्शन कौर विनाका, कुलविन्द्र कौर, अंजू बाला सैनी, चारू लूना, विपन लूना, हर्ष मक्कड़, हरप्रीत कौर (रिजन चेयरपर्सन), वी.एस. घुम्मण (रिजन चेयरपर्सन), एडवोकेट पुरुषोत्तम कपूर, जतिन्द्र, अमित सिंह, जस्सी, पुष्पिन्द्र लाली, सुखविन्द्र, रोहित अग्रवाल, अजय कपूर, नीतिश त्रेहन आदि थे।

इलेक्टड गवर्नर ऐली जतिन्द्र सिंह कुंदी का स्वागत करते हुए सदस्य।
खबरें और भी हैं...