पॉवर लिफ्टिंग में हरकरण ने जीता सिल्वर
आनंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की चेयरपर्सन वरिंदर कुमारी आनंद ने कहा कि ये गर्व की बात है कि आनंद कॉलेज के स्टूडेंट हरकरण सिंह चीमा ने नार्थ इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कहा की स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए कॉलेज के स्पोर्ट्स विभाग की ओर से विद्यार्थियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग व बेहतरीन सुविधाओं दी जा रही है। एमडी विक्रम आनंद एवं डायरेक्टर रूचि आनंद ने भी हरकरण को इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी। कॉलेज के डायरेक्टर एडमिन डा. अरविंदर सिंह सेखों और प्रिंसिपल डा. जीएस बराड़ की देखदेख एवं कॉलेज के स्पोर्ट्स अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के बीटेक, सीएसई आठवें सेमेस्टर के हरकरण ने 83 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत नार्थ इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर सिल्वर मेडल जीता। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से हरियाणा के भिवानी में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर भारत से आए लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हरकरण ने इससे पहले मुंबई के केसी कॉलेज में आयोजित 6 दिवसीय आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में 83 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, नेशनल और स्टेट लेवल के कई टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पीटीयू का स्ट्रांगेस्ट मैन का खिताब भी जीता। कॉलेज के एमडी विक्रम आनंद एवं डायरेक्टर रूचि आनंद ने विजेता विद्यार्थी को मुबारकबाद दी और कहा की आनंद कॉलेज में स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स के लिए सहायक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
िवजेता को सम्मािनत करते कॉलेज के डायरेक्टर एडमिन डा. अरविंदर सिंह सेखों और प्रिंसिपल डा. जीएस बराड़।