- Hindi News
- National
- Kapurthala News Health Department Should Distribute Free Masks Deepak Chhabra
स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क मास्क बांटने चाहिए : दीपक छाबड़ा
कपूरथला | जिले में कोरोना वायरस को लेकर बेशक स्वास्थ्य विभाग चौकसी से काम कर रहा है। लेकिन कुछ कैमिस्टों की ओर से कम दामों वाला मास्क तथा सेनिटाइजर महंगे दामों पर बेचे जा रहे। जबकि स्वास्थ्य विभाग को चाहिए की जनता को मास्क तथा सेनिटाइजर निशुल्क बांटे जाए। ताकि हर वर्ग तक आसानी से पहुंच सके। इन बातों का प्रगटावा श्री शनि सेना संगठन के राष्ट्रीय उप प्रधान दीपक छाबड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना वायरस का कोई मरीज नही मिला है। परंतु सावधानी के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को शहर में निशुल्क मास्क उपलब्ध करवाने चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि जो कैमिस्ट महंगे दामों पर मास्क व सेनिटाइजर बेच कर मुनाफा कमा रहे है उन कैमिस्टों पर कार्रवाई की जाए।