- Hindi News
- National
- Phagwara News Ias Neeru Awarded Pride Of Phagwara Award 31 Women Honored
आईएएस नीरू को प्राइड ऑफ फगवाड़ा अवॉर्ड िदया, 31 महिलाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरु हरगोबिन्द नगर स्थित ब्लड बैंक में समागम का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोतरा की देखरेख में विभिन्न समाज सेवीं संस्थाओं के सहयोग से करवाए सम्मान समागम में बतौर मुख्यातिथि सुखजीत स्टार्च मिल से भवदीप सरदाना शामिल हुए। इस अवसर पर आईएसएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर फगवाड़ा की बेटी मिस नीरू को प्राइड ऑफ फगवाड़ा अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिस नीरू की अनुपस्थिति में उनकी माता सोम कांता एवं पिता राम सरूप ने प्राप्त किया। इसके अलावा शहर की 31 कामकाजी महिलाओं को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। समागम में विशेष तौर पर मौजूद श्री महावीर जैन मॉडल स्कूल मॉडल टाउन की प्रिंसिपल डा. ज्योति वर्मा ने कहा कि उनके लिये गर्व की बात है कि आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली फगवाड़ा की बेटी मिस नीरू ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उनके विद्यालय में प्राप्त की है।
जेसीज क्लब, इन्नरव्हील क्लब, रोटरी समेत कई क्लब ने दिया सहयोग
मुख्यातिथि भवदीप सरदाना ने महिलाओं के सम्मान में करवाए समागम की प्रशंसा की। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि इस समागम में समाज सेवीं संस्थाओं जेसीज क्लब, भारत विकास परिषद, इन्नरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, फगवाड़ा इन्वायरमेंट एसोसिएशन व सिटिजन राइट्स फोरम का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी गणमान्यों एवं सहयोगियों का आभार भी जताया। इस अवसर पर ओपी गुप्ता, एसके सरोआ, अवतार कैले, तारा चंद चुंबर, टीडी चावला, लायंस प्रधान सुशील शर्मा, परमजीत खुराना, रोटेरियन प्रधान थलविंदर राज, भारत विकास परिषद के प्रधान विपन ढींगरा, चंद्र मोहन शर्मा, इन्नरव्हील क्लब की प्रधान सुषमा शर्मा, कविता उप्पल भारतीय योग संस्थान के प्रधान अनिल कोछड़, संगीता गुम्बर, जेसीज के राष्ट्रीय प्रधान मुखिन्दर सिंह, परमजीत कौर, जेसीज प्राइड के प्रधान वरिन्द्र राणा, जेसीज इव्स की पूर्व प्रधान ज्योति, प्रधान आसपा सौंधी, जेसी शक्ति की प्रधान नवप्रीत सैनी, सिटिजन राइट्स फोरम के प्रधान डा. जे.एस. विर्क सहित रमन नेहरा, प्रमोद जोशी, बी.एस. परमार आदि उपस्थित थे।
गुरु हरगोबिंद नगर ब्लड बैंक फगवाड़ा में कार्यक्रम को संबोधित करते भवदीप सरदाना। -भास्कर