पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News If You Hear The Sound Of Coughing On The Caller Tune Do Not Listen To The Call Disconnected

कॉलर ट्यून पर खांसने की आवाज सुनाई दे तो फोन काटें नहीं सुनें जरूर... कोरोनावायरस से बचने के बताए जा रहे हैं उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए मोबाइल कॉलर ट्यून के जरिए जागरूक किया जा रहा है। भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से कॉलर ट्यून के जरिए कोरोनावायरस से बचाव व सावधानी के बारे में बताया जा रहा है। मोबाइल उपभोक्ता जब किसी दूसरे मोबाइल पर फोन करेगा तो उसे कोरोनावायरस से बचने तथा सावधानी बरतने के लिए कॉलर ट्यून सुनाई जा रही है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र में इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई है।

जैसे ही कोई मोबाइल से मित्र या रिश्तेदारों को फोन करता है तो कॉलर ट्यून के माध्यम से कोरोनावायरस से बचाव संबंधी जानकारी दी जाती है। कंप्यूटर द्वारा यह बताया जा रहा है कि खांसते व छींकते हुए मुंह को हमेशा रुमाल व टिशू से ढके, हाथों को साबुन से धोएं, आंख, नाक व चेहरे को न छुएं। यदि किसी को बुखार, खांसी व जुकाम है तो उससे 1 मीटर तक की दूरी बनाए रखें, जरूरत
पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं या फिर 011- 23978046 पर संपर्क करें।

फोन लगाते ही खांसी आने की सुनाई देती है आवाज

फोन करने पर कॉलर ट्यून शुरू होते ही खांसने की आवाज आती है। कुछ लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया और खांसने की आवाज सुनने पर ही आने वाला फोन कट करना शुरू कर दिया। बाद में जब लोगों को यह पता चला कि सरकार की ओर से कोरोनावायरस के बचाव संबंधी कॉलर ट्यून लगाई गई तो उन्होंने फोन सुनने शुरू किए।

वायरस को लेकर जिले में बड़े स्तर पर होने वाले समागम हुए रद्द

8 मार्च को कपूरथला में निरंकारी मिशन द्वारा बड़े स्तर पर समागम करवाया जाना था। समागम में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी आने वाली थीं। समागम में 50 हजार के करीब श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। समागम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था, लेकिन सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बाद तुरंत आयोजकों द्वारा यह समागम रद्द करना पड़ा। इसके अलावा पूरे प्रदेश शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली अभियान शुरू करने की बात कही गई थी। लेकिन कोरोनावायरस के भय से शिअद के सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में होने वाली रैलियों को स्थगित करवा दिया है।
खबरें और भी हैं...