- Hindi News
- National
- Phagwara News Ima Phagwara Celebrated Women39s Day At Guru Nanak College
आईएमए फगवाड़ा ने गुरु नानक कॉलेज में मनाया महिला दिवस
आईएमए फगवाड़ा ईकाई द्वारा अध्यक्ष डा.ममता गौतम की अगुवाई में गुरु नानक कालेज सुखचैनआना साहिब में विश्व महिला दिवस मनाया गया,जिस दौरान सैनेटरी नैपकिन इन्सीनरेटर मशीन लगवाई गई। डॉ. भूपिंदर कौर ने बताया कि इन्सीनरेटर मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जो आज आईएमए ने पूरी कर दी। डा. ममता व डा.हरजीत कौर ने कहा कि आज नारी शक्ति का दिवस है,जो इस बात का प्रतीक है कि नारी आज किस कद्र तक उंचाई के शिखर को छू रही है। कालेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जतिंदरपाल सिंह पलाही व प्रिंसिपल डा. गुरदेव सिंह रंधावा ने आईएमए की टीम का कालेज से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो.जसवंत सिंह गंडम,स हरमंदर सिंह नंगल मझ्झा, संजीव कुमार, डा. जोगिंदर पाल (रिटायर्ड तहसीलदार), डा. इंदरजीत कौर, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. रणजीत कौर, प्रो. जसविंदर कौर, डा. जीबी सिंह, डा. राजीव अग्रवाल, डा. इंद्रजीत सिंह, डा. हरजीत कौर, डा. अनिल टंडन, डा. रमेश अरोड़ा, डा. मीनू टंडन मौजूद थे।