पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री बेर साहिब में शुरू हुए पाठों के भोग 26 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शब्द गुरु प्रचार सभा की ओर से धार्मिक समागमों की श्रृंखला तहत 2 नवंबर को जिन संगतों ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में सामूहिक श्री सहज पाठ आरंभ किए थे। उनका भोग 26 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 08:30 बजे स्टेट गुरुद्वारा साहिब में डाले जाएंगे। इस बारे जानकारी देेते हुए सभा के महासचिव सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि समूह संगतों के सहयोग से साल 2006 से श्री सहज पाठ आरंभ किए जा रहे है। उस समय केवल 300 के करीब श्री सहज पाठ आरंभ हुए थे। लेकिन संगतों के उत्साह को देखते हुए अब तक 20 हजार संगतों ने श्री सहज पाठ आरंभ करके भोग डाले है। 26 अप्रैल को ही नए श्री सहज पाठ आरंभ किए जाएंगे। सभा के प्रधान चरणजीत सिंह वालिया ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समागमों की शुरुआत मौके स्कूली बच्चों को गुरुबाणी आधारित धार्मिक कापियां भी बांटी जाएंगी। जिनमें से सुंदर लिखित कापियां जून माह में होने वाले शिक्षादायक समर कैंप दौरान वापिस ली जाएंगी। जिन बच्चों ने सुंदर लिखाई व सजावट से कापियां सजाई होंगी उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके विभिन्न जिलों से विद्वान शख्सियतें पहुंच कर बच्चों को धार्मिक शिक्षा का ज्ञान देंगे। कैंप में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के भाग ले सकेंगे। यहां पर तरविंदर मोहन सिंह, जोध सिंह, लखवीर सिंह, जसपाल सिंह, नरिंदर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, जसकरण सिंह, रछपाल सिंह बलवीर सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...