‘सिंह सभा बुलेटिन’ मैगजीन का अंक रिलीज
गांव खुखरैण में एक धार्मिक समागम का आयोजन किया। इस दौरान धार्मिक मैगजीन ‘सिंह सभा बुलेटिन’ के फरवरी अंक को गुरुद्वारा श्री हरजी साहिब खुखरैण के मुख्य सेवादार बाबा अमरीक सिंह ने रिलीज किया। उन्होंने उपस्थित संगतों को नाम बाणी से जुड़ने व गुरु महाराज जी के दर्शाएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मैगजीन के प्रबंधकीय संपादक प्रदीप सिंह बसरा ने संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मैगजीन ने हमेशा धार्मिक मसलों व उनके इतिहास को पाठकों तक पहुंचाया है और सुझाव भी दिए है। उनकी कोशिश रहेगी कि सार्थक रचनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाए। मैगजीन के कपूरथला प्रतिनिधि सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि मैगजीन धार्मिक व इतिहास जानकारी भरपूर है। राजनीतिक दवाब से प्रेरित नहीं है। उन्होंने समूह संगतों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यहां पर बलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, लखविंदर सिंह, जोध सिंह, सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया, लखवीर सिंह साही, जसपाल सिंह खुराना, सुरिंदरपाल सिंह, प्रदीप सिंह बसरा मौजूद रहे।