जेसीआई फगवाड़ा इलीट ने अडॉप्ट किए पार्क में स्थापित किया रेस्ट बैंच
जेसीआई फगवाड़ा इलीट की ओर से समाज सेवी प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा अडॉप्ट किये हुए भारती जे.सी.आई. पार्क गुरु हरगोबिंद नगर में लोगो के आराम हेतु सिटिंग बैंच स्थापित करवाया गया। जे.सी. प्रधान निखिल गुप्ता की अगवाई में इस संबंधी आयोजित समागम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जोन प्रेजीडेंट गुरकृपाल सिंह जोन-1-2020 शामिल हुए। उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिटिंग बैंच से पार्क में प्रात: एवं सांयकाल सैर के लिये आने वाले वृद्ध लोगों को आराम की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के डायरैक्टर जेसी गीतेश पासी थे। अंत में क्लब सचिव जेसी तुषार अग्रवाल ने सभी गणमान्यों का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। यहां जेसी राहुल अग्रवाल, जेसी गौरव गुप्ता थे।