पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खांसी, जुकाम या बुखार वाले से रखें एक मीटर की दूरी : डाॅ. भगत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस लाइन कपूरथला ट्रेनिंग सेंटर में कोरोनावायरस से बचाव सबंधी जागरूकता सेमिनार लगाया गया। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ. राजीव भगत व डाॅ. नवप्रीत कौर ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोनोवायरस फैलने के कारण, लक्षण व बचाव संबंधी जानकारी दी। डाॅ. राजीव भगत ने बताया कि कोरोनावायरस के लक्षण आम फ्लू जैसे होते हैं। यदि बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। खांसी, जुकाम या बुखार वाले व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हाथ मिलाने व गले मिलने से गुरेज करना चाहिए। बार-बार साबुन से हाथ धोने चाहिए और खांसी या छींकते समय मुंह व नाक के आगे कोहनी रखनी चाहिए। डाॅ. नवप्रीत कौर ने अपील की है कि कोरोना वायरस के संबंध में फैली गलत धारणाओं से बचा जाए। इस मौके पर कोरोना वायरस से बचाव सबंधी पंफ्लेट भी बांटे गए। इस अवसर पर इंचार्ज संजीव शर्मा, सुखविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, गुरबीर सिंह, दविंदर सिंह, कमल बलराज सिंह, संजीव कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...