पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Khetbadi Uni Poster Making Competition On Environment Organized In Collaboration With

खेतीबाड़ी यूनि. के सहयोग से पर्यावरण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कालेज मिठड़ा में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के सहयोग से पर्यावरण की संभाल व पराली के सही ढंग से इस्तेमाल सबंधी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण की संभाल संबंधी जागरूक किया गया। उपरांत कालेज प्रिंसीपल डा. दलजीत सिंह खैहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की तंदरूस्ती के लिए शुद्ध पर्यावरण की विशेष अहमियत होती है। लेकिन लोगों द्वारा की जा रही कुदरती स्त्रोतों की बेकदरी बेहद चिंता का विषय है। पर्यावरण की शुद्धता के लिए सामूहिक प्रय| करने की आज समय की बड़ी जरूरत है। इस मौके प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां पर प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. परमजीत, प्रो. जगसीर सिंह, प्रो. अर्पणा मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...