बीएससी फैशन डिजाइनिंग में किरणदीप प्रथम
बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज मिठड़ा ने यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। घोषित परिणामों में बीएससी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-3 में किरणदीप कौर ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जसमाइल प्रीत कौर ने 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व सिमरनजीत कौर ने 84 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बीबीए समेस्टर-5 के परिणामों में सिमरनप्रीत कौर ने 71 प्रतिशत अंक लेकर पहला व राजनदीप सिंह ने 56 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कालेज प्रिंसिपल डा. दलजीत सिंह खैहरा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेंट करते हुए भविष्य में भी लग्न व मेहनत से अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद कालेज प्रबंधक कमेटी की ओर से विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया।
यूनिवर्सिटी के घोषित परिणामों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कालेज प्रिंसिपल डा. दलजीत सिंह खैहरा।