पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Loss Of Wheat Possibility Of Rain Today And Tomorrow Also

गेहूं को नुकसान, आज और कल भी बारिश की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च महीना गेहूं के पकने का आखिरी महीना है। गेहूं पकने को तैयार है। ऐसे में धूप और साफ मौसम की अति आवश्यकता है। मार्च महीने में दूसरी बार हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं। किसानों का मानना है कि उनकी दो बड़ी फसलों में गेहूं की फसल मुख्य है। जिस तरह मौसम ने करवट ली है, आगामी दो दिन तक भी मौसम के साफ रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश पूरा दिन रुक-रुक कर हाेती रही। हल्की हवाएं चलने से मौसम ने एकदम करवट बदली ली और गर्मी की शुरुआत में सर्दी का एहसास करवा दिया। देर शाम तक बादलों की गर्जना और िबजली की चमक से लगता है कि रात को भी बािरश होने की संभावना बनी रहेगी। बेट क्षेत्र से संबंधित किसानों बलबीर सिंह, दलेर सिंह, बाज सिंह, बचित्र सिंह, प्यारा सिंह, नरिंद्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, जरनैल सिंह, मलकीत सिंह, सुबेग सिंह, निरंजन सिंह आदि ने बताया कि बारिश गेहूं, हरा चारा, आलू, सब्जियों के लिए हानीकारक है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वह फसलों में पानी न खड़ा होने दें। बुधवार को कपूरथला में 4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से शहर की सड़कों के गड्‌ढों में पानी भर गया और कच्ची गलियां और सड़कें दलदल में बदल गईं, इस कारण पैदल चलने वालों और दो पहीया वाहन चालको को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम के करवट बदलते ही लोगों ने गर्म कपड़ों का प्रयोग करना फिर से शुरू कर दिया है।

गरारी चौक के गड्‌ढों में गुजरते वाहन चालक। -भास्कर
खबरें और भी हैं...