मनमीत लक्की बत्तरा का अंतिम संस्कार
कपूरथला|शिरोमणि अकाली दल के पूर्व शहरी प्रधान व धार्मिक नेता जसविंदर बत्तरा के छोटे भाई मनमीत सिंह लक्की बत्तरा का शनिवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ही मंसूरवाल दोनां के श्मशानघाट में किया गया। अंतिम संस्कार मौके पर राजनीतिक, धार्मिक व समाजिक जत्थेबंदियों ने परिवार से शोक व्यक्त किया है। इस मौके शिअद के हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह, शिअद शहरी प्रधान गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया, रणजीत सिंह खोजेवाल, हरजीत वालिया, पूर्व मंत्री रघुबीर सिंह, मनमोहन सिंह वालिया, हरबंस सिंह वालिया, इंजी.छज्जा सिंह, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, गुरविंदर सिंह बत्तरा, जगजीत शम्मी, हरजीत सिंह काका, विक्की गुजराल, कांग्रेस देहाती ब्लाक प्रधान अमरजीत सिंह सैदोवाल, डा.रणबीर कौशल आदि मौजूद रहे।