- Hindi News
- National
- Kapurthala News Married Woman Dies In Civil Dispute Among Relatives Police Arrived
विवाहिता की सिविल में मौत, रिश्तेदारों में विवाद, पुलिस पहुंची
कपूरथला-कांजली मार्ग पर स्थित चूहड़वाल चूंगी के 20 वर्षीय विवाहिता की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सिविल में हंगामा शुरू कर दिया ड्यूटी डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय किरण प|ी बंटी निवासी कांजली रोड चूहड़वाल चुंगी, जो एक बच्चे की मां है के रुप में हुई है। ड्यूटी डॉक्टर डोरिया के मुताबिक महिला को शनिवार शाम 4 बजे उपचार के लिए सिविल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। उसका तुरंत उपचार शुरु किया। पति ने कहा कि उसकी प|ी गत 4-5 दिनों से उल्टी दस्त रोग से ग्रस्त थी। निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे सिविल ले आए। डॉक्टर के मुताबिक जब महिला को सिविल लाया गया तो उसकी हालत चिंताजनक थी। इमरजेंसी वार्ड में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों को हालत गंभीर के चलते जालंधर ले जाने की सलाह दी और रेफर भी कर दिया।
परिजन जालंधर ले जाने की कर रहे थे तैयारी
परिजन अभी जालंधर जाने की तैयारी कर रहे थे कि महिला ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत होते ही परिजन और उनके रिश्तेदार एक दूसरे से लड़ने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़े न इसलिए उन्होंने थाना सिटी पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी के पुलिस जांच अधिकारी एसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने सिविल अस्पताल की ड्यूटी डाक्टर की सूचना पर शव को कब्जे में लिया। मृतका के परिजन कहने लगे कि मृतका की मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने एमपी स्थित उसके मायके वालों को सूचना भेज दी है। मायके पक्ष के आने पर ही शव उनके हवाले किया जाएगा।