डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अंबेडकर ने सुल्तानपुर लोधी में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारुमिता को ज्ञापन दिया, जो स्टैनो जगदीश लाल ने प्राप्त किया। मांगपत्र में बसपा नेता बलवंत सिंह सुल्तानपुरी ने बताया कि देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर, जिन्होंने इस देश का संविधान रचकर समाज, देश और प्रदेश को नई दिशा दी, आज उनके द्वारा दर्शाए मार्ग और आर्दशों पर नौजवानों को चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाशोत्सव मौके पंजाब सरकार ने इस पावन धरती पर अनेकों विकास कार्य करवाए लेकिन अब तक देश के संविधान निर्माता डा. अंबेडकर की याद में उनकी प्रतिमा नहीं लगाई। 550 वर्षीय प्रकाशोत्सव मौके भी हमने कई बार मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को दिए थे लेकिन अब तक इस दिशा की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर की याद में इस पावन नगरी में प्रतिमा जरूर लगनी चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधान जिला कपूरथला प्रकाश सिंह जब्बोवाल, केवल सिंह घारु, तरसेम सिंह, जसबीर सिंह, शीतल सिंह, जीत लाल, काबल सिंह, सुखदेव सिंह, बिंदर सिंह, हरप्रीत, सचिन सिंह गोपी, प्यारा लाल भट्टी, बोबी, अमरीक सिंह, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, वीरो, तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, मनदीप सिंह, धर्मप्रीत सिंह, जतिंद्र सिंह, पम्मा, नीरू मौजूद थे।
डा.अंबेडकर की प्रतिमा लगाने संबंधी एसडीएम के स्टैनो जगदीश लाल को सीएम पंजाब के नाम ज्ञापन देते बलवंत सिंह सुल्तानपुरी, प्रकाश सिंह।