- Hindi News
- National
- Phagwara News Mid Day Meal Workers Shouted Slogans Against The Government For Their Demands
मांगों को लेकर मिड डे मील कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर ब्लाक फगवाड़ा की प्रधान दलजीत कौर के नेतृत्व में मांगों को वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के सदस्यों ने पंजाब सरकार से मांग की महिला दिवस को सार्थक करने के लिए जरूरी है कि मिड डे मिल वर्करों की मांगों को हरियाणा पैटर्न पर 3500 रुपए प्रति महीना पूरे साल के लिए दिया जाए। मिड डे मिल वर्करों से अन्य काम करवाए जाने बंद किए जाए। वर्करों की तनख्वाह सीधी उनके खातों में डाली जाए, हर वर्कर का पांच लाख रुपए तक का बीमा किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में महिला और पुरूष को बराबर का हक दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंंने कहा कि मौजूदा समय में महिलाएं पुरूषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं शानदार काम कर रही हैं। इस मौके पर प्रेस सचिव अवतार कौर बासी, सुरिंदर कौर, कुलविंदर कौर, कृष्णा प्रभा, स्वीटी तखड़, कुलदीप कौर, जसविंदर कौर, प्रदेश महासचिव तीर्थ सिंह, कुलदीप सिंह, हरी बिलास, राजिंदर थापर उपस्थित थे।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मिड डे मील यूनियन के सदस्य।