- Hindi News
- National
- Phagwara News Millions Of Rupees Stolen From Moneychanger39s Office 200 Meters From Police Station
थाना से 200 मीटर दूर मनीचेंजर के अॉफिस से लाखों रुपए चोरी
मंगलवार दिन-दहाड़े थाना सिटी के पास 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मनीचेंजर की दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने वहां से 3.50 लाख रुपए की नकदी चुरा ली और भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर फगवाड़ा एसपी मनविंदर सिंह, डीएसपी सुरिंदर चंद, एसएचओ सिटी ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
हितेश धीर पुत्र सुरिंदर वासी फगवाड़ा ने बताया कि उनका बंगा रोड पर पटवारखाने कार्यालय के साथ मनीचेंजर और टूर एंड ट्रेवल का ऑफिस है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे ऑफिस खोलकर एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने पंप पर गया, करीब 10-15 मिनटों में जब वो वापस आया तो शीशे के डोर का लॉक टूटा हुआ था। जब वो अंदर गया तो गल्ले से करीब 3 लाख 50 हजार रुपए गायब थे। हितेश ने बताया कि इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना मिलने पर फगवाड़ा पुलिस के एसपी मनविंदर सिंह, डीएसपी सुरिंदर चांद और एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि शिकायतकर्ता हितेश के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाला रही है। बराड़ ने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
मनीचेंजर व टूर एंड ट्रैवल मालिक हितेश से चोरी संबंधी जानकारी हासिल करती फगवाड़ा पुलिस।