- Hindi News
- National
- Kapurthala News Mock Drills Closed All The Routes In The Area Built Isolation Ward At Virsa Vihar
मॉक ड्रिल... इलाके के सभी रास्ते बंद किए, विरसा विहार में आइसोलेशन वार्ड बनाया
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बारे में जिले के लोगों को जागरूक करने और किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा की टीम और पुलिस विभाग के सहयोग से नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज में मॉक ड्रिल करवाई। एडीसी (जनरल) राहुल चाबा और एसडीएम वरिंदरपाल सिंह बाजवा की अगुवाई में हुई मॉक ड्रिल में कॉलेज और इसके आसपास के इलाकों को कनटेनमेंट जोन और बफर जोन में बांटकर मॉक ड्रिल पूरी की। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी को कॉलेज का फर्जी विद्यार्थी बनाकर पेश किया गया। जिसे दर्शाया गया कि वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर इटली रहने के बाद आज ही कॉलेज आया था। क्लास रुम में उसे खांसी और बुखार आदि के लक्षण नजर आने पर अध्यापक की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एंबुलेंस और टीम के साथ कॉलेज पहुंचे और उसे एक अलग कमरे में ले जाकर उसका चेकअप किया। उसका पूरा ब्योरा लिया गया। इस दौरान उसके संपर्क में रहे विद्यार्थियों का भी पूरा विवरण एकत्रित किया गया। उपरांत उसे एंबुलेंस से उसके द्वारा बताए गए नर्सरी कॉलोनी स्थित फर्जी बनाए गए उसके चाचे के घर पहुंचाया गया। जहां उसे पिछले काफी सालों से रहते दर्शाया गया। उसके चाचे और अन्य सदस्यों को उसे 14 दिन के लिए एक अलग कमरे में और उससे कम से कम तीन फीट की दूरी बना कर रखने के लिए कहा गया।
विदेश से आने वाले 300 यात्रियों की हो चुकी है स्क्रीनिंग
ड्रिल के हिस्से के तौर पर इलाके को आते सभी रास्ते बंद कर दिए गए। विरसा विहार में आइसोलेशन रुम भी तैयार किया गया। डीसी दीप्ति उप्पल ने लोगों से अपील की कि वह भीड़भाड़ वाली जगह और एकत्रता वाले समागमों पर जाने से गुरेज करें और निजी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। ऐसी मौके ड्रिलें ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवाई जाएंगी। सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। समूह अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बार-बार हाथ धोने, थोड़े-थोड़े समय बाद पानी पीने पर जोर दिया। इस अवसर पर डीएसपी शाहबाज सिंह, जिला एपीडीमोलोजिस्ट डा. राजीव भगत, डा. नवप्रीत कौर, ईओ आदर्श शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल जतिंदर कौर धीर, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक शर्मा, प्रो. सर्बजीत सिंह धीर, प्रो. बिक्रम सिंह विर्क के अलावा प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने बताया कि अभी भी विदेशों से आने वाले यात्रियों की विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की जा रही है। रोजाना जैसे एयरपोर्ट से उनके पास यात्रियों के अता-पता लिस्ट पहुंच रही हैं। उसी तरह विभाग की टीम उनके घर पहुंच कर बकायदा उनकी स्क्रीनिंग कर घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। अब तक जिले में 300 यात्रियों की लिस्ट उनके पास पहुंची थी, जिनकी िवभाग के डॉक्टरों की ओर से स्क्रीनिंग हो चुकी है।
मॉक ड्रिल में बनाए कोरोना के फर्जी मरीज की जांच करती टीम।