- Hindi News
- National
- Kapurthala News Murder Of Old Man Going To Service In Gurudwara Made Many Attacks
गुरुद्वारे में सेवा के लिए जा रहे बुजुर्ग का कत्ल, कई वार किए
गांव सुखिया नंगल निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग गांव से साइकिल पर रोजाना आरसीएफ स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह 7 बजे से 4 बजे तक सेवा के लिए जाता था। सोमवार को जब वह गांव भुलाणा के समीप मोड़ पर पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से कत्ल कर दिया। परिजनों ने पहले मामला दुर्घटना का समझा लेकिन जिस तरह मृतक के शरीर पर बेरहमी से हमला कर वार किए गए थे, उससे साफ हो गया कि बुजुर्ग का किसी ने कत्ल कर दिया है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय बुजुर्ग कर्म सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गांव सुखिया नंगल के रुप में हुई है।
मृतक के छोटे भाई स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई रोजाना गांव से आरसीएफ स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक सेवा करने जाता था। सोमवार को वह साइकिल पर सेवा करने के लिए निकला। जब वह गांव भुलाणा के समीप एक मोड़ पर पहुंचा तो किसी ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर ने उसके भाई पर बेरहमी से कई बार तेजधार हथियार से वार किए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जब वह लाेगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो वह साइकिल समेत सड़क किनारे गिरा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुुंचे। थाना सुल्तानपुर प्रभारी सर्बजीत सिंह ने दुर्घटना स्थल की जांच की और आसपास लोगों से भी पूछताछ की। फिलहाल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिला है और न ही क्षेत्र में किसी भी घरेलू या व्यापारिक संस्थान पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के भाई स्वर्ण सिंह के बयान पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कर्म सिंह