- Hindi News
- National
- Kapurthala News Nawab Jassa Singh Ahluwalia College Road Deteriorated Water Filled In Pits Passersby Worried
नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया कॉलेज रोड की हालत खराब, गड्ढों में भरा पानी, राहगीर परेशान
शहर की कई टूटी सड़कों से जनता का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं नगर निगम यह दावा कर रहा है कि जल्द शहर की सड़कों का सुधार किया जाएगा। लेकिन अभी तक शहर की मुख्य टूटी सड़कों को बनाया नहीं गया है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कालेज रोड की हालत पिछले लंबे समय से काफी खराब है। जिस कारण दुकानदारों व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसी रोड पर लड़कों का एक सरकारी स्कूल भी स्थित है। नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कालेज के आगे एसडीएम, एडीसी (विकास) व एसएसपी की कोठी स्थित है। कई बार इन अधिकारियों को इसी रोड से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन उनका ध्यान भी इस टूटी व खस्ता हालत सड़क की तरफ नहीं गया। बुधवार को हुई बारिश के कारण उक्त सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया है। जिस कारण लोगों को सड़क पर पड़े खड्डे दिखाई नहीं दे रहे। वहीं दो पहिया व चार पहिया वाहनों को इन खड्डों के चलते क्षति पहुंच रही है।
लंबे समय से टूटी है रोड
नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कालेज की सड़क पिछले लंबे समय से काफी खस्ता है। जगह-जगह सड़क पर खड्डे पड़े हुए है। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से यह खड्डे राहगीरों को दिखाई नहीं देते। वहीं रात के समय भी यह खड्डे हादसे का कारण बनते है। रोजाना कालेज व स्कूल के विद्यार्थी इसी रोड से होकर गुजरते है। जिस कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस रोड पर स्थित दुकानदारों को काफी दिक्कत आती है। दुकानदार हैप्पी सहोता, सूरज कुमार, बलदेव राज, रोबिन ने बताया कि कालेज रोड लंबे समय से टूटी हुई है। कई बार इस रोड को बनाने की मांग की गई लेकिन अभी तक इसे बनाया नहीं गया है।
ध्यान भी इस टूटी व खस्ता हालत सड़क की तरफ नहीं गया। बुधवार को हुई बारिश के कारण उक्त सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया है। जिस कारण लोगों को सड़क पर पड़े खड्डे दिखाई नहीं दे रहे। वहीं दो पहिया व चार पहिया वाहनों को इन खड्डों के चलते क्षति पहुंच रही है।
रोड की मरम्मत के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर को कहंगे। इससे जल्द ही रोड की दशा सुधारी जाए। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- आदर्श कुमार शर्मा, सहायक कमिश्नर
नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज को जाती सड़क पर गड्ढों में भरे पानी से निकलते लोग।