एनआरआई सुखविंदर सिंह को किया सम्मानित
फगवाड़ा| सीनियर सिटीजन वेलफेयर साेसायटी की ओर से कार्यक्रम सोसायटी के दफ्तर में प्रधान धीरज सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया। इस दौरान एनआरआई सदस्य सुखविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में साेसायटी को 5100 रुपए अनुदान दिया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, फकीर सिंह, वाइ एस रावत, जोगिंदर सिंह, बलदेव कुमार, विश्वामित्र शर्मा, ब्रह्म दत्त शर्मा, जसपाल सिंह व अन्य शामिल थे।