- Hindi News
- National
- Kapurthala News One And Half Year Ago Kidnapped Youth Mother Expresses Suspicion On Four Youth Of The Colony Case
डेढ़ साल पहले युवक का अपहरण, मां ने कॉलोनी के चार युवकों पर जताया शक, केस
कपूरथला| गांव औजला जाेगी रोड के साथ सटी मंगी कॉलोनी नजदीक जग्गू शाह डेरा निवासी महिला ने कॉलोनी के करीबी चार युवकों पर डेढ़ साल तक उसके युवा बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि अपहरणकर्ता युवा बेटा कहां है, उसे बताने की एवज में उससे 50 हजार रुपए रहा है। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर अपहरण की धारा 365-ए के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता सुशील देवी प|ी रघुनाथ निवासी मंगी कॉलोनी ने डेढ़ साल पहले थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। महिला ने थाना सिटी को फिर शिकायत दी कि उसके बेटे का अपहरण करने में मंगी कॉलोनी के करीबी 4 युवकों का हाथ है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया है कि महिला ने जिन युवकों पर अपहरण की आशंका जताई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। जांच मंे युवक आरोपी पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।