- Hindi News
- National
- Kapurthala News Online Applications Can Be Given Up To 18 For The Posts Of Teachers
अध्यापकों के पदों के लिए 18 तक दिए जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से अंग्रेजी मास्टर/मिस्ट्रैस की 880 पदों, साइंस मास्टर/मिस्ट्रैस काडर की 700 पदों, सामाजिक शिक्षा मास्टर/मिस्ट्रैस काडर की 52 पदों, गणित मास्टर/मिस्ट्रैस काडर की 450 पदों, पंजाबी मास्टर/मिस्ट्रैस काडर की 60 पदों और हिंदी मास्टर/मिस्ट्रैस काडर के 40 पदों (केवल बार्डर काडर) को भरने संबंधी योग्य उम्मीदवारों से विभाग की वेबसाइट पर 18 मार्च तक अॉनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जानकारी देते हुए जिला रोजगार जनरेशन और ट्रेनिंग अफसर कपूरथला नीलम महे ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और बीएड होनी चाहिए। इन पदों संबंधी नियम और शर्तें विभाग की वेबसाइड पर उपलब्ध है।