- Hindi News
- National
- Kapurthala News Parashuram Sena Has No Relation With Any Political Party Hariom Sharma
परशुराम सेना का किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं : हरिओम शर्मा
परशुराम सेना की बैठक बंगा रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसमें परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। हरिओम शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देश पर परशुराम सेना के जिला कपूरथला इकाई के अध्यक्ष रोहित शर्मा (डिंकी) को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते तुरंत प्रभाव से संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम सेना का किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई संबंध नहीं है। उनका संगठन ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को प्रफुल्लित करने तक सीमित है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला कपूरथला इकाई के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, चेतन शर्मा, राजन शर्मा, यतिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, मनु शर्मा, राजकुमार तथा दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
परशुराम सेना की बैैठक में राष्ट्रीय महासचिव हरिओम शर्मा एवं अन्य।