पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Pits On The Road Going To Ajit Nagar Danger During Rainy Days People Said Build Soon

अजीत नगर को जाती सड़क पर गड्‌ढे, बारिश के दिनों में खतरा, लोग बोले- जल्द बनवाओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

शहर के पॉश इलाके अजीत नगर को जाती सड़क पर गड्ढाें से बरसात के दिनों में सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। गड्ढाें में पानी भरने से सड़क कीचड़ में तबदील हो जाती है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, इस रोड पर तीन बड़े प्राइवेट स्कूल में करीब 2500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। अधिकतर विद्यार्थी व स्कूली वाहन इसी रोड से होकर स्कूलों तक पहुंचते हैं। किसी समय भी कोई स्कूली वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकता है। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस सड़क को नहीं बनाया है। वहीं इसी रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस व ट्रैक चेक सेंटर भी बना हुआ है। यहां लोग अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व टेस्ट ड्राइव के लिए आते है।

बढ़ जाता है खतरा, दिखाई नहीं देते गड्ढे : बलराज

क्षेत्र निवासी बलराज सिंह, रोहित चौहान, बखशिंदर सिंह, जोगिंदर शर्मा, मनीश कुमार, रणजीत सिंह, विशाल गुप्ता, राकेश कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि सड़कों पर पड़े गड्ढाें में पानी भर जाता है। जिस कारण राहगीरों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन गड्डों में घुस जाते है।

हो सकता है बड़ा हादसा

अजीत नगर रोड पर तीन बड़े प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी इसी रोड से होकर स्कूल आते-जाते है। वहीं सभी स्कूली वाहन जिसमें आटो, बस, रिक्शा आदि इसी रोड से होकर आते हैं व छुट्टी के समय छात्र इसी रोड से वापस घर जाते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आते हैं लोग

इसी रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस व ट्रैक चेक सेंटर बना हुआ है। जहां पर रोजाना हजारों लोग अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व टेस्ट ड्राइव देने के लिए आते हैं। उन लोगों को भी इस सड़क से गुजरते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से रोड़ को ठीक करवाने की मांग की है।

जल्द ही बना दी जाएगी सड़क

क्षेत्र पार्षद बलबीर सिंह बीरा ने बताया कि सड़क का टेंडर पास हो चुका है। 15 मार्च को सड़क बनाने का काम शुरु किया जाना था। लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए अब सड़क बनाने का काम 20 मार्च से शुरु हो जाएगा और जल्द ही यह सड़क नई बना दी जाएगी।

अजीत नगर को जाती टूटी सड़क पर पड़े गहरे गड्‌ढे।
खबरें और भी हैं...