- Hindi News
- National
- Kapurthala News Prtc Worker Action Committee Rally At Kapurthala Depot Gate
पीआरटीसी वर्कर एक्शन कमेटी ने कपूरथला डिपो के गेट पर की रैली
पीआरटीसी वर्कर एक्शन कमेटी पटियाला संबंधित एटक, सीटू, एससीबीसी और भाईचारा यूनियन के आह्वान पर कपूरथला डिपो के गेट पर रैली की। रैली को एटक के केंद्रीय नेता सुखदेव राम सुक्खी, सीटू के केंद्रीय नेता तरसेम सिंह, बलकार सिंह, एससीबीसी के केंद्रीय नेता नसीब चंद, राकेश कुमार, भाईचारा यूनियन के महासचिव मोहम्मद खलील ने संबोधित किया। उनकी मांगों में ठेके पर भर्ती वर्करों को पक्के करना, पंजाब रोडवेज की तर्ज पर अन्य कच्चे वर्करों के वेतन में 2500 रुपये महीना वृद्धि करना, पेंशन 1992 से वंचित रह गए सेवानिवृत्त और ड्यूटी कर रहे वर्करों को पेंशन 1992 देने, 300 बसें नई लाने, बराबर कार्य बराबर वेतन का फार्मूला लागू करना, 9 अगस्त 1990 की ट्रांसपोर्ट नीति लागू करना, किलोमीटर स्कीम के एग्रीमेंट का मूल्यांकन करना, सफर सुविधाओं के पैसे पंजाब सरकार से लेने, खत्म की पोस्टें बहाल करवाने, बसों का थर्ड पार्टी बीमा करवाना, कर्मचारियों की तरक्कीयां भरना, आेवर टाईम की अदायगी कानून मुताबिक करना, मेडिकल बिलों की अदायगी बिना देरी पर करना, चंडीगढ़ में कार्य करते ठेके पर भर्ती वर्करों को यूटी मुताबिक वेतन देना, प्राईवेट गैर कानूनी चलती बसें रोकना, एडवांस बुकिंग को पक्के तौर पर रखना, वर्कशॉप स्टॉफ व पंजाब रोडवेज के फैसले लागू किए जाए। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पीआरटीसी मुख्य कार्यालय आगे विशाल धरना दिया जाएगा। मौके पर डीपू के एेटक नेता जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, डैनिड मसीह, कंवलजीत रिंकू, सीटे के गुरभेज सिंह, नरिंदर सिंह, एससीबीसी के साहिल भगत, ऐकनाथ, भाईचारा यूनियन के मोहम्मद साबर, गुरदेव सिंह, रेशम सिंह, अवतार सिंह ने केंद्रीय नेताओं को विश्वास दिलाया कि कपूरथला के डीपू के साथ भारी संख्या में 17 मार्च को मुख्य कार्यालय पटियाला के धरने में शामिल होंगे।