पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Punjab And Ut Workers And Pensioners Front Held District Level Meeting

पंजाब व यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स मोर्चा ने की जिला स्तरीय बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब व यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स सांझा मोर्चा पंजाब सरकार के खिलाफ जोनल रैली करेगी। इस संबंधी जिला स्तरीय बैठक में डीसी कार्यालय के सामने नई कचहरी में हुई। बैठक में फैसला किया गया कि 9 अप्रैल की अमृतसर की जोनल रैली में बढ़ चढ़ कर पहुंचा जाएगा। कपूरथला से तीन से चार बसें अमृतसर के लिए रवाना होंगी, वहीं सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ और फगवाड़ा से भी रैली में भाग लेने के लिए बसें जाएंगी। रैली की तैयारी के लिए सब डिवीजन स्तर पर बैठकें की जाएगी। भुलत्थ सब डिवीजन की बैठक 20 मार्च को एसडीएम कार्यालय भुलत्थ में होगी और सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन की बैठक 25 मार्च को मार्किट कमेटी सुल्तानपुर लोधी में होगी। फगवाड़ा में भी बैठक की जाएगी।

रैली की तैयारी के लिए एक आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो आपस में मेंबरों और रैली में भाग लेने वालों के साथ तालमेल रखेगी। इस मौके पर प्रिंसिपल केवल सिंह परवाना, सतबीर सिंह प्रधान, प्रमोद कुमार शर्मा, जसविंदरपाल, मोहम्मद यूसफ अंसारी, सविंदर सिंह बुटारी, गुरदीप सिंह, संगत राम, मनदीप सिंह, दिलबाग सिंह, सुच्चा सिंह, नरिंदर सिंह चीमा, सरवन सिंह औजला, ज्योति महिंदरु, रजिंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...