पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Raid On The Camp For The Arrest Of Baba Lal Singh Nihang Singh Attacked The Police 2 Asi Injured Including Asi

बाबा लाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए डेरे पर रेड, निहंग सिंहों ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई समेत 2 मुलाजिम जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार से मांग-इंसाफ दिलाया जाए

सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब को जाते रास्ते में डेरे में निहंग सिंहों ने कब्जा जमा रखा था। डीसी के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार और 50-60 पुलिस मुलाजिम उन्हें हटाने के लिए पहुंचे लेकिन निहंग सिंहों ने आगे से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई समेत दो पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए। पुलिस ने डेरे से कुछ निहंग सिंहो को हिरासत में लिया है। किसी बड़े अधिकारी का बाद में फोन आने से पुलिस को सभी को कुछ छोड़ दिया। घटना मंगलवार दोपहर 12:15 बजे की है। पुलिस ने अब 23 अज्ञात निहंग सिंहों के खिलाफ धारा 307, 353, 186, 323, 324, 188 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। देर शाम को निहंग सिंहों ने पत्रकारवार्ता कर पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया है।

बाबा लाल सिंह पर 80 लाख रुपए की ठगी करने का दर्ज है केस, अदालत ने जमानत भी खारिज कर दी है


डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि बाबा लाल सिंह के खिलाफ दुकानदारों के साथ 80 लाख रुपए की ठगी संबंधी केस दर्ज किया हुआ है। अदालत ने बाबा लाल सिंह की जमानत खारिज कर दी है। बाबा लाल सिंह कुछ समय से भगौड़ा चल रहा है। छावनी में मौजूद लोग आम पब्लिक को आए दिन परेशान कर रहे थे। आम लोगों की शिकायत पर बाबा लाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। वहां मौजूद सिंहों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई जख्मी हो गया। सर्च के दौरान कुछ हथियारों की बरामद हुए है। मामले में केस दर्ज कर लिया है।

निहंग सिंहों का कहना-पुलिस ने कमरों में की तोड़फोड़, कई सिंह हुए जख्मी, पुरातन शस्त्र भी गायब


सुल्तानपुर लाेधी के प्रेस क्लब में पुलिस की ओर से डेरे में रेड करने की जानकारी देते निहंग सिंह। -भास्कर

आरोप-पुलिस किसी और जत्थेबंदी का करवाना चाहती है कब्जा

मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से छावनी बुड्ढा दाल पवित्र यादगार अकाल बूंगा के सामने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में की गई कार्रवाई संबंधी 96 करोड़ी नवाब कपूर सिंह बुड्ढा दल के ज्ञानी शमशेर सिंह हेड ग्रंथी बुड्ढा दल के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ज्ञानी शमशेर सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस पवित्र यादगार अकाल बूंगा की 44 कनाल की जमीन पर किसी ओर जत्थेबंदी को कब्जा करवाना चाहती है। अकाल बूंगा में महंत लाल सिंह पिछले 40 साल से सेवा कर रहे हैं। जमीन का पट्टा बाबा लाल सिंह के नाम पर है। अदालत ने भी बाबा लाल सिंह के पक्ष में फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने भी बाबा लाल सिंह के पक्ष में फैसला दिया है। उनका आरोप है कि अभी भी मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। 10 मार्च को हम होला-महल्ला मनाने के लिए श्री आनंदपुर साहिब गए थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने छावनी पर हमला कर दिया, जिससे उनके कई सिंह जख्मी हुए हैं। पुलिस ने कमरे में तोड़फोड़ भी की। कीमती सामान और पुरातन शस्त्रों को भी गायब कर दिया। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस मौके ज्ञानी बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जसकरण सिंह आदि उपस्थित थे।

तलाशी के दौरान डेरे से कई हथियार भी हुए बरामद

थाना फत्तूढींगा के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब को जाते रास्ते पर स्टेडियम के पास कुछ निहंग सिंहों ने अवैध कब्जा कर रखा है। डीसी के आदेश पर नायब तहसीलदार और 50-60 पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। पुलिस और जिला प्रशासन ने निहंग सिंहों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। उलटा पुलिस पर हमला कर दिया। एक निहंग सिंह पुलिस को रोकने के लिए लोहे का चक्र घुमाने लगा, इससे कई मुलाजिमों को चोट आई। बचाव में वह आगे आया तो निहंग सिंह ने उसपर भी हमला कर दिया। तलाशी के दौरान वहां से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। एसएचओ सर्बजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं...