राकेश शर्मा वार्ड-3 के प्रधान नियुक्त
श्री ब्राह्मण सभा कपूरथला की मीटिंग सभा के मेंबर राकेश शर्मा के निवास स्थान पर प्रधान डॉ. रणबीर कौशल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्राह्मण सभा की मेंबरशिप बढ़ाने के लिए सदस्यों को वार्ड अनुसार जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया। इसी कड़ी में सर्वसम्मति से सभा के प्रधान डॉ. रणवीर कौशल व सदस्यों ने राकेश शर्मा को वार्ड नंबर 3 का प्रधान नियुक्त किया गया। यहां जगदीश शर्मा, राकेश भनोट, महिन्द्र पाल शर्मा, शिव कुमार कालीया, राम कुमार जोशी, मंगतराम कालीया, अश्वनी शर्मा, राजेश शर्मा उपस्थित थे।