रामगढ़िया काॅलेज ने ड्राइव प्लेसमेंट करवाई
रामगढिय़ा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कालेज में एमबीए 2020 बैच के विद्यार्थियों के लिए भारती एकसा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी की आेर से ड्राइव प्लेसमेंट आयोजित की गई। इस दाैरान काॅलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। काॅलेज के 12 विद्यार्थियों में नीलम, देवानंद तिवाड़ी, प्रियंका, अमृत, नीलम, गुरचेतन, लविश, गुरलीन कौर, गुडडू कुमार, भावना, ओंकार सिंह को 3 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया गया। रामगढ़िया एजुकेशन कौंसिल के डायरेक्टर डाॅ. व्योमा भोगल ढट्ट ने कहा कि संस्था 90 सालों से उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्रदान करती आ रही है और भविष्य में प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर रामगढ़िया इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. नवीन ढिल्लों ने कहा कि आने वाले समय में प्रख्यात कंपनियों के साथ बात करके कालेज में प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी। इस मौके पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज सोनप्रीत कौर, एमबीए विभाग के मुखी तरुण तलवार, जसप्रीत कौर, मोनिका शर्मा व समूह स्टाफ उपस्थित था।