- Hindi News
- National
- Kapurthala News Rcf Gives Relaxation In Biometric Attendance Till 31 March
आरसीएफ ने दी बॉयोमैट्रिक हाजिरी में 31 मार्च तक छूट
कपूरथला| चीन से शुरू होकर दुनिया के कई देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर तरफ व्यापक स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत भारत सरकार व भारतीय रेलवे भी हर स्तर पर इस वायरस के फैलने को रोकने के लिए प्रयासरत है। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी ज्ञापन व रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल कोच फैक्टरी कपूरथला प्रशासन ने भी आरसीएफ के सभी विभागों में आधार नंबर पर आधारित बॉयोमैट्रिक हाजिरी 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बॉयोमैट्रिक हाजिरी बंद होने की स्थिति में कर्मचारियों की हाजिरी पहले की तरह रजिस्टर में दर्ज होती रहेगी।