पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मरीजों के लिए आरसीएफ अस्पताल में 6 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड की सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभिन्न देशों और देश के कुछ क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए रेल कोच फैक्टरी प्रशासन की ओर से आरसीएफ स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल में ऐसे मामलों की रोकथाम और
प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

लाला लाजपत राय अस्पताल में बुखार और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के मामलों के लिए अलग वार्ड रिजर्व किए गए हैं। बुखार व इन्फेक्शन के सभी मामलों का अलग से इलाज किया जा रहा है। संदिग्ध मामलों के उपचार के लिए आरसीएफ अस्पताल में सभी बचाव और सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता के साथ 6 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड की सुविधा बनाई गई है। आरसीएफ के प्रिंसिपल चीफ मेडिकल अधिकारी डा. एसपीएस सचदेवा ने बताया कि आरसीएफ के मेडिकल विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर शिक्षित करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों की जानकारी के लिए पोस्टरों को अस्पताल परिसर, कॉलोनी व कार्य स्थलों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। बीमारी के संबंध में उन्हें शिक्षित करने के लिए पम्फलेट भी बांटे गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस चालकों
समेत पैरा मेडिकल कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग और जागरुकता
कार्यक्रम किए गए हैं। इस संदर्भ में आरसीएफ अधिकारी कोरोना वायरस बीमारी पर दैनिक अपडेट के लिए सिविल अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

लाला लाजपत राय अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...