पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Rectract Club Kapurthala Elite Camp 11 Youth Donated Blood

रोट्रैक्ट क्लब कपूरथला इलीट ने लगाया शिविर, 11 नौजवानों ने किया खूनदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब की ओर से अंतराष्ट्रीय स्तर पर ‘खूनदान महादान’ प्रोजेक्ट के तहत 15 मार्च तक विश्व स्तर पर खूनदान कैंप लगाकर मनाया जा रहा है। इसी क्रम के तहत रोट्रैक्ट क्लब कपूरथला इलीट की ओर से डिस्ट्रिक्ट 3070 के डिस्ट्रिकट एडमिनीस्टेटर कम्युनिटी सर्विस आशिश अरोड़ा की अगुवाई में सिविल अस्पताल में खूनदान कैंप लगाया गया।

कैंप का उद्घाटन बीटीओ डा. प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से मानवता की सेवा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह प्रशंसायोगय है। उन्होंने खूनदान करने वाले नौजवानों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आशिश अरोड़ा और प्रोजेक्ट चेयरमैन गंगा सिंह मठाडू ने खूनदान करने वाले नाैजवानों का आभार जताते हुए कहा कि रोट्रेक्ट क्लब कपूरथला इलीट के सदस्य मानवता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते हैं। 11 नौजवानों ने कैंप में खूनदान किया। इस अवसर पर रोटेरियन विजय कुमार कालिया, सुकेश जोशी, सुभाष चंद्र कालिया, ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन जसविंदर शर्मा, गुरजीत सिंह, दलजीत कौर, ऐंजल म्यूचल वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान हरमिंदर सिंह अरोड़ा, रोट्रेक्ट क्लब कपूरथला इलीट के प्रधान अक्ष्य कुमार, वैभव तुली, हिमपाल सिंह, अर्जुन कालिया, रमणीक वर्मा आदि उपस्थित थे।

खूनदान कैंप में नौजवान खूनदान करते हुए। साथ हैं आशिश अरोड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गंगा सिंह मठाडू व अन्य।
खबरें और भी हैं...