पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुसकर रिश्तेदारों ने किया हमला, जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुलत्थ में कुछ नजदीकी रिश्तेदारों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला कर दिया, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे भुलत्थ के सिविल अस्पताल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि जख्मी के पेट में तेजधार हथियार के गहरे घाव के कारण खून ज्यादा बह गया है। इससे उसकी हालत खतरे में है। प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।

उपचाराधीन 50 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी गांव भुलत्थ के परिजनों ने बताया कि उसके घरेलू विवाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ चल रहा है। हालांकि विवाद का निपटारा पंचायती तौर और अदालत के जरिए हो चुका है। वीरवार को नजदीकी रिश्तेदार, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी तेजधार हथियारों के साथ घर में घुस आए और उसपर हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उसके पेट पर हमला किया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने लिखित शिकायत थाना भुलत्थ पुलिस को दी है। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि एमएलआर संबंधित थाने को भेजी जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सतनाम सिंह। -भास्कर
खबरें और भी हैं...