धार्मिक समिति फगवाड़ा ने संक्रांति समारोह करवाया
धार्मिक समिति फगवाड़ा ने श्री गीता भवन मंदिर माॅडल टाऊन में संकीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर सतीश बग्गा, सुरेंद्र कुमार प्रभु की महिमा का गुणगान कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मासिक संक्रांति सत्संग समिति के संयोजक डाॅ. जोगिंदर पाल शर्मा, जोगिंदर पाल शर्मा, सतीश बग्गा, हिंद भूषण सूद, अनिल दत्त शंभू, केवल कृष्ण शर्मा, राजेश राजा, शीतल कोहली, ओपी गोड, सीअार गाैतम, अारपी खाेसला, जुगल किशाेर, दविंदर गुप्ता, कमल माटा मौजूद रहे।