- Hindi News
- National
- Kapurthala News Samagam Organized At Hola Mahalla In The Camp Of Shiva Temple Nath
शिव मंदिर नाथ के डेरे में होला महल्ला पर करवाया गया समागम
कपूरथला-कांजली मार्ग और न्यू पुलिस लाईन के पास स्थित शिव मंदिर नाथा के डेरे में होला मोहल्ला को लेकर समागम करवाया गया।
फूलों संग होली खेली गई। उपरांत भजन मंडलियों ने राधा-कृष्ण की महिमा में भजन श्यामा आ वसे वृंदावन में मेरी उम्र बीत गई गोकुल में, कृष्णा रास्ते में मंदिर बनवा जाना पूजा करूंगी मैं आप धीरे-धीरे आ जाना, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना, श्याम तेरे मिलने का सतसंग ही
बहाना है, गंगा में ढूंढा तुझे, यमुना में ढूंढा तुझे, यमुना की लहरों में मेरे श्याम का ठिकाना है, जब भजन गाए तो श्री कृष्ण भक्त झूम उठे और फूलों संग तिलक होली खेली गई और संदेश दिया गया कि
सूखी होली खेलने से पानी का बचाव हो सकता है। इस मौके पर लंगर लगाया गया।